

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड में जैनाचार्य शिरोमणि 108 विशुद्ध सागर जी महाराज को अध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक बताते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भारत की सबसे बडी ताकत उसकी आध्यात्मिक शक्ति है। वे भिण्ड शहर के ब्रदीप्रसाद बगिया प्रांगण में चल रहे आध्यात्मिक श्रावक साधना संस्कार शिविर में जैनाचार्य का पाद प्रक्षालन करने के बाद उपस्थित समुदाय को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने आचार्य के पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया और तत्वार्थ सूत्र ग्रंथ प्राप्त किया।
मुख्ष्मंत्री कमलनाथ ने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि मुझे आचार्य श्री का आर्शीवाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत कोई मिलिट्री शक्ति नहीं है ना ही आर्थिक शक्ति है। भारत एक आध्यात्मिक शक्ति है। मुख्यमंत्री ने साधना शिविर में उपस्थित महिलाओं, बहिनों से कहा कि आज की नई पीढी इंटरनेट, टीवी की ओर बडी तेजी के साथ बढ रही है ये नई पीढी कही फिसल न जाए इसका दायित्व महिलाओं के ऊपर है कि वह बच्चों में अच्छे संस्कार दे। देश की आध्यात्मिक स्ंस्कार की रक्षा करें। भारत की पहचान आध्यात्मिक शक्ति की वजह से है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की ओर पूरा विश्व इसलिए देखता है क्योंकि भारत एक झण्डे के नीचे खडा है। भारत एक आध्यात्मिक देश है। यहां के नौजवान संस्कार में जीते है।

Good News